चूरू

एग्जाम सेंटर पर महिला ने दीवार पर मार-मारकर तोड़े कंगन:मंगलसूत्र-बिछिया, स्टॉल उतरवाए, सेंटरों पर ज्वेलरी और कपड़ों के ढेर लगे; पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा

पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा-2023 देने पहुंची महिला अभ्यर्थी को जांच दल ने लाख के कंगन के साथ एंट्री देने से रोक दिया। महिला के हाथ से कंगन नहीं निकला तो उसने दीवार पर मार-मारकर कंगन तोड़ दिया और सेंटर पर प्रवेश लिया। राजस्थान के 33 जिलों में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से यह भर्ती परीक्षा ली जा रही है। आज से 3 दिसंबर तक यह एग्जाम होगा।

जयपुर में 130 सेंटर बनाए गए हैं, जबकि प्रदेश में कुल 942 सेंटर पर परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा के लिए कुल 17.64 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। हर पारी के लिए लगभग 2.94 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है।

बाड़मेर में महिलाओं-दिव्यांगों के लिए 3 सेंटर बनाए बाड़मेर में सेंटरों पर सख्त चेकिंग रही। 9 बजे से एग्जाम शुरू हुआ। 8 बजे गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया गया। सर्दी में महिलाएं स्टॉल, स्वेटर पहनकर आई थीं। उनके गर्म कपड़े और गहने गेट पर ही उतरवा दिए गए। कई महिलाएं मंगलसूत्र, बिछिया, चूड़ियां उतारते हुए मायूस दिखीं। महिला अभ्यर्थियों के बालों में लगी क्लिप भी निकाल दी गईं। सेंटरों पर गहनों और कपड़ों के ढेर लग गए।

मंगलसूत्र तक गेट से बाहर रखवाए बाड़मेर गर्ल्स स्कूल में एग्जाम देने पहुंची एक महिला अभ्यर्थी ने कंगन पहने हुए थे। जांच दल ने कंगन उतारने को कहा। काफी मशक्कत के बाद भी कंगन हाथ से नहीं निकला। वहां खड़ी महिला अधिकारी ने कहा- साबुन लगाकर कर कंगन खोल दो। काफी मशक्कत के बाद भी महिला के हाथ से कंगन नहीं निकला। समय कम होने के कारण उसने दीवार पर पटक-पटक कर कंगन तोड़ दिया। इसके बाद उसे एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया गया।

सेंटर के गेट पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड सहित आईडी प्रूफ और डॉक्युमेंट चेक किए गए। गांधी चौक एग्जाम सेंटर पर महिलाओं के कान के कुंडल, मंगलसूत्र,बालों की क्लिप सहित धातु की वस्तुएं बाहर रखवाई गई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago