झुंझुनू

लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी तेज रफ्तार थार:6 लोग घायल, जयपुर में एक की मौत; लोग बोले-स्कॉर्पियो में आई महिला ने धमकाया

झुंझुनूं में एक तेज रफ्तार थार जीप दुकान में जा घुसी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इनमें 3 को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना सदर थाना इलाके के नयासर गांव में सोमवार सुबह 8.30 बजे हुई थी।

हादसे में 5 घायल, एक युवक की मौत

सदर थाना इंचार्ज अशोक चौधरी ने बताया- सोमवार सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि थाना इलाके के नयासर गांव के चौक पर थार कार किराना शॉप में घुस गई। कार की चपेट में आकर दुकान मालिक देवकरण कस्वां (68), अखबार पढ़ रहे दो स्थानीय व्यक्ति राकेश कस्वां (50), रणवीर कस्वां (55) और दुकान पर सामान खरीदने रुके बाइक सवार मनोज मेघवाल (45) और उसके दो बेटे पुष्पेंद्र (23) व आर्यन (18) घायल हो गए।

घायलों को बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायल राकेश कस्वां पुत्र विद्याधर, रणवीर कस्वां पुत्र रामकुमार और पुष्पेंद्र को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र अपने पिता मनोज और छोटे भाई आर्यन के साथ बाइक पर दुकान पर आया था। तीनों खेत में मजदूरी करने जा रहे थे। दुकान पर सामान लेने रुके थे।

घायलों को बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायल राकेश कस्वां पुत्र विद्याधर, रणवीर कस्वां पुत्र रामकुमार और पुष्पेंद्र को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र अपने पिता मनोज और छोटे भाई आर्यन के साथ बाइक पर दुकान पर आया था। तीनों खेत में मजदूरी करने जा रहे थे। दुकान पर सामान लेने रुके थे।

मौके पर तुरंत लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने थार में सवार ड्राइवर नवीन को पकड़ लिया। इसके बाद सदर थाने को सूचना दी। कुछ लोगों ने घायलों को संभाला और निजी वाहनों से झुंझुनूं बीडीके हॉस्पिटल लेकर भागे। दुकानदार देवकरण, मनोज और उसके छोटे बेटे आर्यन का इलाज झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में चल रहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago