भरतपुर

थाने से 200 मीटर दूर बैंक से 8.14 लाख चुराए:तिजोरी के दूसरे बॉक्स में रखे रुपए बचे; गैस कटर से खिड़की काटकर घुसे चोर

Bharatpur थाने से 200 मीटर दूर बैंक की खिड़की काटकर चोर अंदर घुसे और फिर तिजोरी काटकर 8.14 लाख रुपए ले गए। सुबह कैशियर बैंक पहुंचा तो खिड़की की ग्रिल कटी हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक का मुआयना किया।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड समेत अन्य टीमों को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक फुटेज में चोर नजर आया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। घटना भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे के सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की है।

बैंक पहुंचा तो खिड़की की ग्रिल कटी हुई मिली बैंक कैशियर हरिप्रसाद ने बताया- बस स्टैंड के पास द भरतपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक है। मैं आज सुबह 9.50 बजे बैंक पहुंचा। वहां मेन गेट के पास ही सामने की तरफ खिड़की है। मैंने देखा कि खिड़की की ग्रिल कटी हुई हैं। 12 जगह से ग्रिल काटी गई थी। बैंक से 200 मीटर दूर ही थाना है। मैंने पहले बैंक मैनेजर पवन तिवारी को फोन किया और फिर 2 लोगों के पुलिस थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बैंक का ताला खोला। बैंक में तिजोरी को संभाला तो उसे भी गैस कटर से काटा गया था। तिजोरी में दो बॉक्स थे। एक ऊपर और दूसरा नीचे। ऊपर वाले बॉक्स में 8 लाख 14 हजार 200 रुपए थे। चोर इसे काटकर पूरी रकम ले गए। नीचे वाले बॉक्स में 1 लाख 1 हजार 985 रुपए थे, जो बच गए।

सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश नजर आया थाना इंचार्ज सुनील गुप्ता ने बताया- बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड समेत अन्य टीमों को बुलाकर सबूत जुटाए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में आरोपी नजर आ रहा है। यह रात 12.30 बजे के आसपास का है। इसमें सफेद हुडी पहने एक युवक बैंक के अंदर घूमते दिख रहा है। वह बैंक के सीसीटीवी को ढूंढता है। फिर कुछ देर बाद सीसीटीवी बंद हो जाता है।

सुनील गुप्ता ने बताया- सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। युवक के हाथ में कैंची या किसी हथियार जैसी चीज नजर आ रही है। उसके हुलिए के आधार पर तलाश कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago