चूरू

सरदार शहर एसडीएम ने किया नगरपरिषद का निरीक्षण:बोलीं- पानी भराव और साफ-सफाई पर रखें ध्यान, वैज्ञानिक पद्धति अपनाने पर दें जोर

नगर परिषद मे शुक्रवार को एसडीएम दिव्या चौधरी ने नगर परिषद का निरीक्षण किया और परिषद के आयुक्त भगवानसिंह से शहरी क्षेत्र मे हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।

एसडीएम चौधरी ने पट्टों की फाइलों, लंबित प्रकरणों, नालियों, सड़कों और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। पानी निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने विशेष ध्यान देते हुए जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।

पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नालों की सफाई और उनकी नियमित मरम्मत पर जोर दिया। पानी के बहाव को बाधित करने वाले अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने और कचरा निस्तारण के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाने पर जोर दिया। जनसहभागिता बढ़ाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने मे सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

आयुक्त भगवानसिंह ने शहरी क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर एसडीएम को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।

यह निरीक्षण और समीक्षा नगर की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए किया गया, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago