चूरू

17 को जयपुर में पीएम मोदी की सभा में जाएंगे चूरू से भाजपा कार्यकर्ता

चूरू राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार के प्रदेश में एक साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर को जयपुर में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग में जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने निवास पर गुरुवार को जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की।

राठौड़ ने दावा किया जिले से 15 हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। प्रत्येक पंचायत से एक-एक बस निर्धारित की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल के कार्यकाल में 1.25 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिले की सभी छह विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

संचालन जिला महामंत्री भास्कर शर्मा व अभिषेक चोटिया ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां, संतोष मेघवाल, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, संदीप काजला, जिला उपाध्यक्ष नरेश सहारण, प्रधान दीपचन्द राहड़, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

5 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

5 days ago