चूरू में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। दो दिन से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री पर पहुंच गया।
तापमान में गिरावट आने से शहर के बाहरी व खुले इलाकों में पक्षियों के पानी के लिए रखे गए कुंडों में रखा पानी जम गया। वहीं घरों के आगे की खड़ी गाड़ियों पर ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जम गई। सुबह व शाम के समय सर्दी का सितम जोरों पर है। सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन होने लगा है। शाम होने के साथ ही बाजारों में सुनसान होने लगती है। वहीं सुबह के समय बाजार भी देरी से खुलते है।
सर्दी का सीधा असर छोटे बच्चों पर हो रहा है। अस्पताल में छोटे बच्चों के सर्दी व जुकाम के रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट हुई है। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे है। सर्दी से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे व दूध सप्लाई करने वाले लोगों को रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…