चूरू

बिजली की समस्या को लेकर किसानों में आक्रोश,नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय में

रतनगढ़ (चूरू) –
कड़ाके की सर्दी में रात की बजाय दिन में बिजली देने की मांग को लेकर रतनगढ़ तहसील के तीन जीएसएस से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा नेता कल्याणसिंह के नेतृत्व में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे तथा ऊर्जा मंत्री के नाम तहसीलदार सज्जनकुमार लाटा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि वर्तमान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है तथा किसानों द्वारा सरसो व इशबगोल सहित विभिन्न फसलों की बुवाई की गई है। लेकिन विभाग द्वारा रात्रि 10 बजे फसलों में पानी देने के लिए बिजली देता है, जिससे किसान काफी परेशान है। वहीं दूसरी ओर रात के समय पानी देने से सुबह फसलों पर बर्फ जम जाती है। शेखावत ने बताया कि तीन दिनों समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अधिकारियों का घेराव, जीएसएस पर धरना जैसे कदम उठाए जाएंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago