जयपुर

जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला:बांदीकुई जंक्शन पर लाइन में आया फ्रैक्चर, एक घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर एक की यात्री सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बांदीकुई जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बुधवार सुबह रेल लाइन में फ्रैक्चर (दरार) हो गया। एक पैसेंजर की नजर इस पर पड़ी तो उसने रेल प्रशासन को इसकी सूचना दी। इस दौरान जयपुर से हिसार जा रही पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे तक बांदीकुई स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14734 जयपुर-बठिंडा पैसेंजर सुबह करीब 7:30 बजे बांदीकुई जंक्शन पर पहुंची। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकने के बाद एक यात्री की नजर ट्रैक पर पड़ी। रेल लाइन पर फ्रैक्चर दिखाई देने के बाद तुरंत रेल प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

एक घंटे प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही ट्रेन

जांच में पाया गया कि रेल लाइन में करीब 15 एमएम का फ्रैक्चर है। रेल कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फ्रैक्चर को ठीक कर लिया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही। ट्रैक दुरुस्त होने के बाद ट्रेन को हिसार के लिए रवाना किया गया।

सर्दी के मौसम में आते हैं फ्रैक्चर

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल लाइन में फ्रैक्चर मौसम के प्रभाव, पुरानी रेल लाइनों और अधिक दबाव के कारण हो सकता है। सर्दी में तापमान गिरने से रेल लाइन सिकुड़ती है, जबकि गर्मी में यह फैल जाती है, जिससे दबाव बढ़ता है और फ्रैक्चर हो सकता है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो रेल दुर्घटना का खतरा रहता है। इस कारण रेलवे सर्दी के मौसम में रात के समय विशेष पेट्रोलिंग करवा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ऐसे करते हैं ठीक रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल लाइन में यदि कोई फ्रैक्चर होता है, तो उस स्थान पर रेल कर्मचारी दोनों ओर जॉगल प्लेट लगा देते हैं। इससे फ्रैक्चर को अस्थायी रूप से ठीक किया जाता है और रेलों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहता है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago