सादुलपुर | विप्र फाउंडेशन के युवा पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को ब्राह्मण पंचायत भवन में हुई। जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम नव निर्वाचित विप्र फाउंडेशन तहसील इकाई व शहर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
विफा युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने युवाओं को आगे लाने पर जोर दिया।
शहर अध्यक्ष नीरज ढिंढालिया ने राजगढ़ की प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी बनाने तथा विप्र समाज की एकता पर जोर देने की बात कही। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. अरविंद गौड़, सतीश शर्मा, गोविंद गौड़, रामावतार शर्मा, राजकुमार सांखोलिया, अनुज शर्मा, रमाकांत शर्मा, हरीश पारीक, ललित शर्मा, रवि करणदत्त शर्मा, चिरंजीवी तिवारी आदि उपस्थित थे।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…