राजस्थान

राजस्थान- माउंट आबू से भी ठंडा सीकर और चूरू:पारा शून्य पर आया, आज भी जयपुर सहित 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा सीकर और चूरू रहे। न्यूनतम तापमान (बुधवार रात से गुरुवार सुबह) 2.5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि माउंट आबू का पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर) का पारा 0.1 पर दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर, नागौर, चूरू समेत कई शहरों में बर्तनों में रखा पानी जम गया। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

उदयपुर-अजमेर-कोटा में कोल्ड-डे की स्थिति बन गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान औसम से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस कड़ाके की सर्दी से फिलहाल 4-5 दिन राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले चार दिन प्रदेश में कोल्ड-वेव (शीतलहर) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

बाड़मेर-जोधपुर को छोड़कर सभी शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे आया गुरुवार को राज्य में बाड़मेर-जोधपुर ऐसे जिले रहे, जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 10 और बाड़मेर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर में, बारां में 4.6, चित्तौड़गढ़ में 5.2, भीलवाड़ा में 5.9, करौली में 2.2 और सिरोही में 3.7, अजमेर में 5.9 और उदयपुर-धौलपुर में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोल्ड वेव के कारण गिर रहा है तापमान पिछले कुछ दिन से लगातार चल रही कोल्ड वेव के कारण पारा गिर रहा है। चूरू, सीकर में रात का पारा गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया, जबकि पिलानी (झुंझुनूं) में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

चूरू, सीकर के ग्रामीण इलाकों में घरों के बाहर गाड़ियों पर ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई। खुले में बर्तनों में रखा पानी भी जम गया। बुधवार को इन तीनों ही शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। सुबह-शाम तेज कड़ाके की सर्दी से अब आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

इन शहरों में कोल्ड-डे की स्थिति अजमेर, उदयपुर, कोटा और माउंट आबू में बुधवार को कोल्ड-डे की स्थिति रही। इन शहरों में कल (बुधवार) दिन का अधिकतम तापमान औसत से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मंगलवार को सबसे ठंडा दिन हिल स्टेशन माउंट आबू में रहा, जहां अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago