चूरू

सचिव भास्कर ए सावंत ने किया निरीक्षण,कार्मिकों की अनुपस्थित मिलने पर जताई नाराजगी

चूरू। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल विभाग के प्रमुख शासन सचिव तथा प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आपणी योजना एडिशनल चीफ कार्यालय, पीएचईडी एसई कार्यालय व डाइट का निरीक्षण कर निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बिजेन्द्र सिंह भी उनके साथ रहे।

प्रभारी सचिव सावंत ने कहा कि जिले को समुचित सुविधाएं मिले और विभागीय योजनाओं का आमजन को अधिकतम लाभ मिले। कार्यालय संचालन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें तथा विभागीय गतिविधियों का नियमित एनालिसिस करते हुए फील्ड स्तरीय मशीनरी को एक्टिव रखें। धरातल स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं व चुनौतियों को टीम प्रबंधन के साथ आपसी समन्वय से निस्तारित करें। आमजन की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए तथा प्रत्येक व्यवस्था का समुचित संचालन किया जाए। विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारी फील्ड स्तरीय अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट प्राप्त करें। इसी के साथ आमजन का योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित करें तथा क्रियान्वयन में उनकी अधिकतम सहभागिता हो।

उन्होंने कार्यालय में नकारा सामान के निस्तारण को लेकर निर्देश दिए तथा कार्यालय में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आपणी योजना कार्यालय में 4 कार्मिक अनुपस्थित पाए जाने, पीएचईडी कार्यालय में 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने व 03 कार्मिक बिना प्रमाणित प्रार्थना -पत्र के सीएल पर होने की सूचना पर प्रभारी सचिव ने नाराजगी जताई।

सावंत ने कार्यालय में सफाई व्यवस्था, अधिकारी कक्ष, प्रयोगशाला, स्टोर, स्टाफ कक्ष, कैम्पस का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल चीफ राममूर्ति, पीएचईडी एसई रमेश कुमार राठी, एक्सईएन प्रेम कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

डाइट का किया अवलोकन

इसी क्रम में प्रभारी सचिव सावंत ने जिला मुख्यालय स्थित डाइट का भी अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने डाइट में पौधरोपण व सौंदर्यकरण कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने डाइट में चल रहे प्रशिक्षणार्थियों से संवाद भी किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago