जयपुर

शेरनी का शावक पी रहा अमेरिका से आया स्पेशल दूध:एक किलो की कीमत 60 हजार, इसमें असली जैसे गुण; मां नहीं पिला रही दूध

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी तारा के 2 महीने के शावक को रोजाना 90 हजार रुपए का खास दूध पिलाया जा रहा है। शावक को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए यह दूध अमेरिका से मंगाया जाता है।

शेरनी के शावक की डाइट में डेढ़ किलो दूध और चिकन सूप शामिल है। तारा ने शावक को पैदा होने के बाद दूध पिलाना छोड़ दिया था। इसके बाद से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के सीनियर डॉक्टर अरविंद माथुर ही उसकी देखरेख कर रहे हैं।

जन्म के वक्त तारा के शावक का वजन महज 900 ग्राम था। जो अन्य शावकों के मुकाबले काफी कम था।

इम्पोर्टेड मिल्क में शेरनी के दूध के सभी तत्व नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के सीनियर डॉक्टर अरविंद माथुर ने बताया- 14 अक्टूबर को बायोलॉजिकल पार्क की शेरनी तारा ने मेल शावक को जन्म दिया था। उस समय शाव का वजन सिर्फ 900 ग्राम था। जन्म देने के बाद ही से शेरनी तारा ने शावक की देखरेख करना और उसे दूध पिलाना बंद कर दिया था। इसके बाद से ही वन विभाग के अधिकारियों ने शावक को नियो नेटल केयर में रख लिया था और बायोलॉजिकल पार्क का स्टाफ ही उसकी सेहत का ख्याल रख रहा है।

डॉ. माथुर ने बताया- शावक के लिए यह इम्पोर्टेड पाउडर मिल्क अमेरिका से मंगवाया जा रहा है। इसमें शेरनी के दूध के सभी तत्व हैं। पेटलैक मिल्क पाउडर अमेरिका से दिल्ली पहुंचता है। इसके बाद दिल्ली में वेंडर के माध्यम से जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया जाता है।

दिनभर में पी जाता है डेढ़ किलो दूध डॉ. माथुर ने बताया- तारा के शावक का डाइट प्लान तैयार किया गया। इसके तहत उसे हर 3 से 4 घंटे बाद स्पेशल मिल्क पाउडर से बना दूध पिलाया जाता है। वहीं सुबह-शाम चिकन सूप भी परोसा जाता है। पूरे दिन में तारा के शावक को लगभग डेढ़ किलो दूध पिला दिया जाता है। शुरुआत में उसे महज 30 से 400 ML तक ही दूध हर दिन पिलाया जाता था। अब बड़ा होने पर धीरे-धीरे उसकी डाइट भी बढ़ाई जा रही है।

डॉ. माथुर ने बताया- शावक जन्म से ही कमजोर था। ऐसे में उसके लिए मां का दूध बेहद जरूरी था। लेकिन, मां ने उसे दूध पिलाना बंद कर दिया था। वन विभाग ने उसे स्पेशल मिल्क पाउडर दूध पिलाने का फैसला किया। इसकी वजह से ही अब उसकी जान बच पाई है। उन्होंने बताया- तारा के शावक का वजन केवल 990 ग्राम था। जबकि आमतौर पर शेरनी के शावक का वजन 1 किलो से ज्यादा होता है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago