चूरू

मधुमक्खी के हमले में 14 साल की बच्ची घायल:गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, खेत में परिजनों के लिए खाना बनाते समय हुआ हादसा

churu खेत में काम कर रहे माता पिता के लिए खाना बना रही 14 वर्षीय बालिका पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे बालिका की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने पहले बालिका को सरदारशहर के गवर्नमेंट अस्पताल में दिखाया, लेकिन वहां तबीयत बिगड़ने पर उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बालिका के परिजनों ने बताया कि रामसीसर भेड़वालिया निवासी सुलोचना (14) अपने खेत में परिजनों के लिए खाना बना रही थी। उसके पिता सुखराम, मां इन्द्रा देवी, दो भाई और ताई भी खेत में थे। सुलोचना रसोई में परिजनों के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान मधुमक्खी के झुंड ने सुलोचना, सुखराम व इन्द्रा पर हमला कर दिया।

मधुमक्खी के हमले से शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें मधुमक्खियों के हमले से बचाया। सुखराम व इंद्रा के दवाई लेने से आराम मिल गया, लेकिन मधुमक्खी सुलोचना की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने निजी वाहन से बालिका को सरदारशहर के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। तब परिजनों ने उसको चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बालिका को बीकानेर रेफर किया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago