चूरू के सदर थाना इलाके के रामसरा गांव में मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांटेड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि सदर थाना के रामसरा गांव में मई 2024 को गांव के धनेश ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपी वीरेन्द्र सिंह उर्फ धोलिया ने पिकअप से गेट तोड़कर घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही वीरेंद्र सिंह उर्फ धोलिया फरार चल रहा था। जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सदर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जहां पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 दिसंबर तक रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र सिंह वांटेड आरोपी था। मामले में पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…