जयपुर

ज्वेलर-बिजनेसमैन और इंजीनियर से शादी कर 1.21 करोड़ वसूले:गहने और रुपए लेकर हो जाती थी फरार; परिवार के लोगों पर रेप केस किए

जयपुर पुलिस ने शादी कर युवकों को लूटने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने मैरिज ऐप या मेट्रोमोनियल साइट के जरिए शहर के एक नामी ज्वेलर से शादी की थी। शादी के बाद घर से 36.50 लाख के गहने और कैश लेकर भाग गई थी। फिर देहरादून में ज्वेलर पति और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवा ब्लैकमेल करने लगी। रविवार को मुरलीपुरा थाना पुलिस की टीम ने उत्तराखंड में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि महिला पहले भी एक बिजनेसमैन और सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी कर रुपए वसूल चुकी है। आरोपी महिला तीनों से अब तक 1.21 करोड़ रुपए वसूलने के साथ ही 2 को जेल भी पहुंचा चुकी है। पुलिस पूछताछ में इसी तरह के अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

ऐप के जरिए कॉन्टैक्ट, सहमति पर शादी DCP (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- झोटवाड़ा निवासी नामी ज्वेलर ने 29 जुलाई 2023 को मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया- पहली पत्नी की मौत होने के बाद घर पर छोटे बच्चों की देखरेख व जीवन साथी के लिए मेट्रोमोनियल साइट जीवन साथी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। साइट के जरिए नीलम (बदला हुआ नाम) से कॉन्टैक्ट हुआ। उससे मिलने लिए देहरादून गए। सहमति के बाद फरवरी 2023 में मानसरोवर में शादी हो गई।

गहने-कैश लेकर भाग निकली ज्वेलर ने बताया- शादी के बाद पत्नी नीलम ने ससुराल आकर घरवालों का विश्वास जीत लिया। जुलाई 2023 में अलमारी में रखे करीब 30 लाख के गहने, 6.50 लाख कैश और कीमती सामान समेट कर चुपचाप गायब हो गई।

बिजनेसमैन से वसूले 75 लाख रुपए DCP (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- जांच में सामने आया कि नीलम देहरादून उत्तराखंड की रहने वाली है। साल 2013 में आगरा निवासी बिजनेसमैन के बेटे के साथ शादी की थी। कुछ दिन बाद ही उसके खिलाफ टॉर्चर का केस दर्ज करवा दिया। इसमें राजीनामा के नाम पर 75 लाख रुपए वसूल किए थे।

मुरलीपुरा थाने की स्पेशल टीम बनाकर उत्तराखंड भेजा गया। पुलिस टीम ने उत्तराखंड में उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा और जयपुर लेकर आई। इसके बाद रविवार को अरेस्ट कर लिया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा जांच में सामने आया कि महिला ने साल 2017 में गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से भी शादी की थी। कुछ समय बाद ही पति पर अननैचुरल संबंध बनाने और ममेरे देवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। संगीन धाराओं में दर्ज करवाए मामले में 10 लाख रुपए वसूले थे। महिला ने झोटवाड़ा निवासी ज्वेलर पति के खिलाफ भी अननैचुरल संबंध बनाने और पूरे परिवार के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है।

परिवार को टॉर्चर कर ऐंठती रुपए DCP (वेस्ट) ने बताया- पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला मैरिज ऐप या मेट्रोमोनियल साइट पर विधुर, तलाकशुदा बिजनेसमैन/अमीर पैसे वाला लड़का देखती है। उससे कॉन्टैक्ट कर पहले बिजनेस और अन्य जानकारी इकट्ठा करके शादी करती है।

तीन-चार महीने में परिवार का विश्वास जीतकर घर से गहने-कैश और कीमती सामान समेट कर गायब हो जाती। इसके बाद पति के खिलाफ अननैचुरल संबंध बनाने और परिवार के पुरुष सदस्यों के खिलाफ रेप-छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाती। बाद में ब्लैकमेल कर और राजीनामा करने के नाम पर रुपए ऐंठती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 days ago