Uncategorized

साधु बनकर छिप रहा था रेप का आरोपी:4 राज्यों के मंदिरों में काट रहा था फरारी; पुलिस ने 10 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

जयपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 हजार रुपए का यह इनामी आरोपी साधु का वेश धारण कर मंदिरों में छिपा हुआ था। वह पिछले एक साल से चार राज्यों में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब एक साल पहले नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस की काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।

हाल ही में जयपुर कमिश्नरेट साउथ के हेड कॉन्स्टेबल भीम सिंह को इस इनामी आरोपी के जवाहर सर्किल इलाके में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद साइबर सेल के लोकेश कुमार की मदद से पुलिस टीम ने साधु के वेश में छिपे इस बदमाश को धर-दबोचा। आरोपी पिछले एक साल से साधु का वेश बनाकर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के विभिन्न मंदिरों में छिपकर फरारी काट रहा था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

3 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

3 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

3 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

3 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 months ago