Uncategorized

प्री-नेशनल के लिए चयनित 20 निशानेबाजों का सम्मान:जयपुर के जगतपुरा में हुई राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026

सादुलपुर में 24वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कमला कस्वा थीं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट प्रदीप कस्वा, विनोद पूनिया, सुरेंद्र कस्वा, राहुल कस्वा और अध्यापिका सुमित्रा कस्वा सहित अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच आजाद वर्मा का भी स्वागत किया गया।प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में संजु शर्मा, आदित्य, जय ललिता, राहुल जांगिड़, सुरक्षा, मुकत्यार, नूतन वर्मा, विनय पाल, मोहित, चंदन, आरव जाखड़, गजेन्द्र, यतेन्द्र, रेनु, धर्मेन्द्र और दीपक ने प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, 50 मीटर पिस्टल वर्ग में पंकज कस्वा और रितिक संहारण ने स्थान बनाया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन निशानेबाजों ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी प्री-नेशनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago