Uncategorized

रतनगढ़ में 20 दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल:पाइपलाइन से मिट्टी निकालने के बाद वार्ड 28 में समस्या हुई दूर

चूरू के रतनगढ़ कस्बे में वार्ड 28 स्थित धोलिया कुआं क्षेत्र में लगभग 20 दिनों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जलदाय विभाग की सक्रियता के बाद पाइपलाइन से मिट्टी हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

यह समस्या पानी की पाइपलाइन में मिट्टी फंस जाने के कारण उत्पन्न हुई थी, जिससे पाइपलाइन अवरुद्ध हो गई थी। इसके चलते वार्डवासियों के घरों में या तो मिट्टी युक्त पानी आ रहा था या फिर बूंद-बूंद पानी की आपूर्ति हो रही थी।

पाइपलाइन से मिट्टी हटाई, आपूर्ति बहाल की वार्ड के निवासियों ने इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की थी। मुकेश, भागीरथ, सीताराम और श्यामलाल सहित कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान पार्षद नंदकिशोर भार्गव ने भी तुरंत जलदाय विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर नगरपालिका के पास तीन मोबाइल लाइनें, एक टेलीफोन एक्सचेंज की लाइन और एक बिजली की लाइन सहित पांच अन्य महत्वपूर्ण लाइनें भी मौजूद थीं।

जेसीबी से खुदाई कर पाइपलाइन में फंसी मिट्टी निकाली इन लाइनों को सुरक्षित रखते हुए टीम ने जेसीबी से सावधानीपूर्वक खुदाई का कार्य शुरू किया। विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर मुख्य पाइपलाइन में फंसी मिट्टी को पूरी तरह साफ किया और लीकेज को दुरुस्त किया। पाइपलाइन की सफाई का कार्य रात भर चला।

रविवार सुबह जल आपूर्ति चालू की गई, जिसके बाद क्षेत्र के घरों में भरपूर और साफ पानी पहुंचने लगा। लंबे इंतजार के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से स्थानीय निवासियों को राहत मिली।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago