Uncategorized

जयपुर में हुई ‘रन फॉर हेल्थ’ मैराथन:SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने झंडी दिखाकर रवाना किया; डॉक्टर्स ने दौड़ लगाकर हेल्दी रहने का दिया संदेश

जयपुर में डॉक्टर्स डे पर जार्ड (जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स) ने पहली बार “रन फॉर हेल्थ” मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रेगूलर व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने फ्लैग ऑफ कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोयल, सीनियर प्रोफेसर डॉ. धीरज जैफ, डॉ. पी.सी. मीणा, डॉ. एन.सी पूनिया और जार्ड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मैराथन में सीनियर रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, मेडिकल कॉलेज फैकल्टी सदस्यों और अलग-अलग प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।जार्ड ने पहली बार कराया आयोजन

जार्ड अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह मीना ने बताया- जार्ड की तरफ से ये पहली बार मैराथन आयोजित की गई है। कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों और चिकित्सा समुदाय का भरपूर सहयोग और सराहना मिली। आयोजन सफलतापूर्वक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 1 युवक घायल:सिर में लगी गंभीर चोट, डीबी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर

चूरू जिले के राजपुरा गांव के पास शनिवार देर शाम 2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर…

10 hours ago

राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाली प्रियांशी का सम्मान:पम्स में गोल्ड और ताइक्वांडो में सिल्वर मेडल जीता, कर्मभूमि सेवा संस्थान ने किया सम्मान

सरदारशहर में कर्मभूमि सेवा संस्थान ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली…

10 hours ago

रतनगढ़ में 20 दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल:पाइपलाइन से मिट्टी निकालने के बाद वार्ड 28 में समस्या हुई दूर

चूरू के रतनगढ़ कस्बे में वार्ड 28 स्थित धोलिया कुआं क्षेत्र में लगभग 20 दिनों…

10 hours ago

प्री-नेशनल के लिए चयनित 20 निशानेबाजों का सम्मान:जयपुर के जगतपुरा में हुई राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026

सादुलपुर में 24वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 निशानेबाजों को…

10 hours ago