चूरू जिले के राजपुरा गांव के पास शनिवार देर शाम 2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार समीर अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था। तभी अचानक सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि समीर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
अचानक सामने आ गई थी दूसरी बाइक हादसे के बाद मौके पर मौजूद कार सवार कुछ युवकों ने घायल समीर को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
हालांकि, सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी दी। घायल युवक के परिजनों ने अस्पताल में बताया कि समीर को टक्कर मारने वाले बाइक सवार अचानक सामने आ गए थे।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…