Uncategorized

सरदारशहर में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 6 हजार 420 बोतलें सीज,भ्रामक लेबलिंग पर विभाग ने सरदारशहर के हनुमान ट्रेडर्स पर की कार्रवाई

चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग ने ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा टीम ने सरदारशहर के हनुमान ट्रेडर्स से वरुण बेवरेज द्वारा निर्मित स्टिंग एनर्जी की 250 एमएल की 6 हजार 420 बोतलें सीज की हैं।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा की टीम ने जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर भ्रामक दावे अंकित पाए। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार ऐसे दावे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं।

टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नमूने लिए और शेष 6 हजार 420 बोतलों को सीज कर दिया। एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार कैफीनेटेड पेय पदार्थों पर ‘एनर्जी ड्रिंक’, ‘स्पोर्ट्स ड्रिंक’ या ‘स्टिमुलेट्स माइंड’ जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक माना जाता है। हाल ही में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को इस संबंध में नोटिस भी जारी किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सीज की गई बोतलों के सैंपल जयपुर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago