Uncategorized

नोटिस रफा-दफा के बदले रिश्वत, 10 हजार रु. लेते मंडी सचिव व सुपरवाइजर गिरफ्तार

चूरू एसीबी की टीम ने मंगलवार को नोटिस फाइल करने की एवज में चूरू कृषि उपज मंडी समिति के सचिव व सुपरवाइजर कम कैशियर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी की फर्म को दिए गए एक नोटिस को रफा-दफा (फाइल) करने के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए कृषि मंडी समिति के सचिव डॉ. विकेंद्र कुमार और सुपरवाइजर कम कैशियर कमल कुमार को गिरफ्तार किया।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने चूरू एसीबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसकी की मंडी में फल सब्जी की थोक की दुकान है। उसकी कृषि मंडी स्थित फर्म को वर्ष 2019-20 और 2021 की रोकड़ बही और हिसाब-किताब के बिल पेश करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस को फाइल करने के एवज में मंडी सचिव डॉ. विकेंद्र कुमार और सुपरवाइजर कमल कुमार 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर लगातार उसे परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बीकानेर के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन और चूरू के एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। सौदा तय होने के बाद परिवादी मंगलवार को रिश्वत की पहली किस्त के 10 हजार रुपए लेकर पहुंचा। एसीबी की टीम ने इशारा मिलते ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ 1064 पर करें शिकायत : चूरू एसीबी के एएसपी शर्मा ने बताया कि अगर किसी से भी कोई सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं। एसीबी की इन हैल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। टोल-फ्री हैल्पलाइन नंबर 1064 व वॉट्सएप हैल्पलाइन नंबर 9413502834 पर सूचना दी जा सकती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago