Uncategorized

चूरू जिले को मिले 9 नए थानाधिकारी:6 का अन्य जिलों में स्थानांतरण, बीकानेर रेंज में 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रेंज के 24 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस सूची के बाद चूरू जिले के पुलिस तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।

आदेश के तहत चूरू जिले को 9 नए सीआई मिले हैं, जबकि यहां लंबे समय से तैनात 6 सीआई का स्थानांतरण रेंज के अन्य जिलों में कर दिया गया है। इस फेरबदल के कारण चूरू जिले के कुल 8 थानों में थानाधिकारी (एसएचओ) के पद रिक्त हो गए हैं, जिनकी तैनाती जल्द की जाएगी।

तबादला सूची के अनुसार हनुमानगढ़ जिले से सीआई सुभाष कच्छावा, कैलाशचंद्र, जगदीश सिंह गोदारा और हनुमानाराम को चूरू भेजा गया है। श्रीगंगानगर जिले से सीआई राजेंद्र सिंह, बजरंगलाल, अजय कुमार और कृष्ण कुमार चूरू आ रहे हैं। इसके अलावा बीकानेर से सीआई धीरेंद्रसिंह शेखावत का तबादला भी चूरू किया गया है।

दूसरी ओर चूरू से जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें हमीरवास एसएचओ राय सिंह, सुजानगढ़ सदर एसएचओ पुष्पेंद्र झाझड़िया, सरदारशहर एसएचओ मदनलाल विश्नोई और डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया को हनुमानगढ़ भेजा गया है। सिद्धमुख एसएचओ इमरान खान का श्रीगंगानगर और राजलदेसर एसएचओ सुरेंद्र बारुपाल का बीकानेर तबादला हुआ है।

नए नियुक्त किए गए सभी 9 सीआई जल्द ही चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसके बाद एसपी द्वारा उन्हें विभिन्न सर्किलों या थानों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे पहले, भानीपुरा, बीदासर और सांडवा के थानाधिकारियों का दूसरी रेंज में तबादला होने से जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में कमान अब नए हाथों में सौंपी जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago