चूरू-सरदारशहर रोड पर रामपुराबास के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेना से छुट्टी पर घर आए बाइक सवार 53 वर्षीय सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल ढाणी डेगा, सरदारशहर निवासी मंगलचंद (53) ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और फिलहाल छुट्टी पर घर आए हुए हैं। वह बाइक से गांव से चूरू किसी काम से जा रहे थे, तभी रामपुराबास के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई।
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में रामपुराबास निवासी 35 वर्षीय दयानंद जांगिड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव के श्रवण कुमार, मेजर खान, प्रहलाद और कालू ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से डीबी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दयानंद जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ ने अस्पताल चौकी को भी घटना की जानकारी दे दी है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान में बढ़ते ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट) फ्रॉड को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम…
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद BCCI भारतीय टीम के परफॉर्मेंस का रिव्यू…
जसरासर से सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए शुक्रवार रात श्रद्धालुओं का एक जत्था चित्तौड़गढ़…
बीकानेर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के…
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग खेतों में चोरी की…
जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। महिला ने अपने कमरे…