Uncategorized

जयपुर पहुंचे एक्टर रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली:पिंक सिटी में होगी ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, कहा-सीजन दर्शकों को पसंद आएगा

पिंकसिटी में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ (Mismatched) के चौथे और अंतिम सीजन की शूटिंग शुरू होगी। रविवार को शो के मुख्य कलाकार रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली जयपुर पहुंचे। दोनों कलाकार यहां तय शेड्यूल के अनुसार शहर की आधुनिक और खूबसूरत लोकेशन्स पर शूटिंग करेंगे। जयपुर में होने वाले इस शूटिंग शेड्यूल के दौरान शहर की अलग-अलग जगहों पर शूटिंग की जाएगी। यह पहली बार नही है जब ‘मिसमैच्ड’ की टीम यहां आई है इससे पहले भी इस सीरीज के एक सीजन की शूटिंग जयपुर में हो चुकी है। वैसे भी, बॉलीवुड और ओटीटी (OTT) प्रोजेक्ट्स के लिए जयपुर हमेशा से फिल्मकारों की पसंदीदा लोकेशन्स में से एक रहा है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो साझा कर शो के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की थी। यह सीजन इस लोकप्रिय सीरीज का अंतिम अध्याय होगा, जिसमें डिंपल और ऋषि की प्यारी सी प्रेम कहानी अपने अंतिम मुकाम तक पहुंचेगी।

दर्शक देखें कि हमने इस बार क्या खास तैयार किया है

शो की मुख्य अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने कहा- डिंपल मेरे सफर का बहुत बड़ा हिस्सा रही है। उसकी कहानी के आखिरी अध्याय को दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक देखें कि हमने इस बार क्या खास तैयार किया है।” वहीं, अभिनेता रोहित सराफ ने कहा- मिसमैच्ड’ ने मुझे जिंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं। इस टीम के साथ फिर से काम करना और एक बार फिर ऋषि के किरदार में लौटना मेरे लिए बेहद खास और जादुई अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह अंतिम सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। संध्या मेनन के चर्चित उपन्यास ‘व्हेन डिंपल मेट ऋषि’ पर आधारित इस सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2020 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन 2022 में आया था। इसके बाद तीसरा सीजन भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। आकर्ष खुराना और निपुण धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज ने अपनी बेहतरीन कहानी और शानदार किरदारों के दम पर खासकर युवाओं के बीच एक बेहद मजबूत और अलग पहचान बनाई है।

अंतिम सीजन में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

इस चौथे और अंतिम सीजन में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के मुख्य किरदारों के अलावा रणविजय सिंह, विद्या मालवड़े, विहान समत, देवयानी शोरे, प्रिया बनर्जी, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, एहसास चन्ना और आकर्ष खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि यह अंतिम सीजन दर्शकों के लिए कई भावनात्मक पल, नई यादें और कई बड़े सरप्राइज लेकर आएगा, जो इस सफर के अंत को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago