चूरू
राजकीय डीबी अस्पताल में सफाई अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। अस्पताल प्रशासन को दी गई चेतावनी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता आसिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुद हाथों में झाड़ू थामी और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई मुहिम की शुरुआत कर विरोध जताया। सफाई मुहिम और विरोध प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य सुनील मेघवाल, अनीश खान, अमन दाधीच, मौसिम खान, हेमंत सैनी, इस्माइल खान, यशस्वी गौड़, शोएब खान, राकेश मेघवाल, साजिद चौहान, सोयल खान, सूफियान खान, निखिल दइया आदि शामिल थे।
80 कर्मचारी फिर भी अस्पताल में गंदगी का अंबार : मुहिम की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी आसिफ खान ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा, अस्पताल प्रशासन मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तक देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। अस्पताल में करीब 80 सफाई कर्मचारी स्वीकृत होने के बावजूद चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला ने कहा कि अस्पताल की बदहाली से जनता व परेशान हैं।
तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम : आसिफ खान ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अस्पताल की बदहाली को लेकर ज्ञापन दिया था। इसमें अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निश्चित समय दिया था। समय सीमा पूरी होने के बावजूद जब अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज खुद सफाई का जिम्मा उठाया।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…