Uncategorized

नोखा तेरापंथ युवक परिषद की नई टीम का शपथ ग्रहण:अध्यक्ष ने कहा- समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएंगे सेवा और संस्कार

नोखा में तेरापंथ युवक परिषद की नवगठित कार्यकारिणी (2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज सेवा, संगठन और संस्कारों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र पारख ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रथम सम्पतलाल चौरड़िया, उपाध्यक्ष द्वितीय नवरत्न बैद, मंत्री अरिहंत सुखलेचा, सह मंत्री प्रथम पुलकित ललवानी, सह मंत्री द्वितीय विशाल पारख, कोषाध्यक्ष संदीप चौरड़िया और संगठन मंत्री अभिषेक भूरा सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्व ग्रहण किए।

विभिन्न विभागीय टीमों का भी हुआ परिचय

समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए गठित कार्यकारिणी सदस्यों और परिषद की विभिन्न विभागीय टीमों का परिचय कराया गया। इनमें नेत्रदान टीम, जैन संस्कार विधि टीम, आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC), तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) और जैन तेरापंथ न्यूज़ (JTN) की टीमें शामिल रहीं।इसके अलावा तेरापंथ किशोर मंडल, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव, युवा वाहिनी, सामायिक साधक टीम, भजन मंडली और Fit Yuva Hit Yuva टीम के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों ने भी अपने दायित्व स्वीकार किए।

अध्यक्ष बोले- सेवा और संगठन को मिलेगा विस्तार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र पारख ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में परिषद रक्तदान, नेत्रदान, स्वास्थ्य सेवाएं, जैन संस्कार विधि, युवा जागरण, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करेगी।

वरिष्ठजनों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौपड़ा सहित सुशील भूरा, रूपचंद बैद, दिनेश समदड़िया, अश्विनी बैद, रितिक बुच्चा, हुलाश कोचर, पवन डागा और ऋषभ पारख मौजूद रहे। वरिष्ठजनों और महिला मंडल के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम परिषद की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाजोपयोगी कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न विभागीय टीमों के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago