चूरू के राजलदेसर कस्बे के वार्ड 33 में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर सोमवार दोपहर वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित निवासियों ने नगरपालिका कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और नए अधिशाषी अधिकारी (ईओ) सीताराम मीणा को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड 33 में गंदे पानी की निकासी की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं है। इसके कारण सारा गंदा पानी आम रास्ते पर जमा हो जाता है, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। राहगीरों को इस जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन मिलने के तुरंत बाद, अधिशाषी अधिकारी सीताराम मीणा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्रवाई की। वे प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनीं।
इस दौरान ईओ मीणा ने बताया कि उन्होंने आज ही राजलदेसर नगरपालिका में अपना पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) से इस पूरे मामले की तकनीकी रिपोर्ट तैयार करवाएंगे, ताकि समस्या का कोई स्थायी और ठोस समाधान निकाला जा सके। इस मौके पर राजलदेसर नगर अध्यक्ष मो. जब्बार खोखर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मेघवाल, मोहम्मद शरीफ छींपा, इदरीश खत्री, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी, सदाम सब्जीफरोष, फारूक सिक्का, सिवा राणा, राकेश, सोनू, नसीम, तारामणी और विमला सहित कई लोग मौजूद थे।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…