ग्राम पंचायत कातर छोटी के किसानों ने हाल ही में हुए भूमि सेटलमेंट सर्वे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए फिर से सर्वे करवाने की मांग की है। किसानों ने सोमवार को लगे ग्रामीण सेवा शिविर में इस संबंध में शिविर प्रभारी के नाम बीदासर एसडीएम अमीलाल यादव को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में लिखा है कि सेटलमेंट सर्वे के दौरान कई किसानों के खेतों का रकबा वास्तविक स्थिति से कम दर्ज कर दिया गया। जबकि कुछ स्थानों पर खेतों के नक्शों और सीमाओं में भी बदलाव कर दिया गया। सर्वे के बाद जारी नोटिसों के दौरान जिन पटवारी से संपर्क किया गया, तो उनके रिकॉर्ड में सुधार कर दिया गया, जबकि अन्य किसानों की त्रुटियां अब भी बरकरार हैं। ऐसे में पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र का निष्पक्ष तरीके से फिर से सर्वे कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच जैसाराम लिंबा, गोविंदसिंह राठौड़, लक्ष्मण दर्जी, भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष लूणाराम ईशराम, कातर छोटी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास लिंबा, रामरख लिंबा, मोहनदास स्वामी, वीरेंद्र सिंह राठौड़ आदि शामिल थे। ज्ञापन देते ग्रामीण।
लॉयंस क्लब चूरू की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम को दादाबाड़ी में…
चूरू में वार्ड 6 निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। सोशल मीडिया…
तारानगर | विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले काफी समय से गहराए पेयजल संकट…
सरदारशहर । SHO धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने सरदारशहर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला । थाने…
राजस्थान में तबादला प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इससे पहले हाल में…
राज्य सरकार ने आरजीएचएस के बढ़ते बजट और लगातार मिल रही ओवर-बिलिंग की शिकायतों पर…