जयपुर में पड़ोसी युवक के विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी उसका किडनैप कर ले गया। डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर आरोपी ने महिला के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने शिकायत पर पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज किए। पुलिस ने दबिश देकर शुक्रवार शाम आरोपी को अरेस्ट किया।
पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 20 साल की विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। उनका आपस में मिलना-जुलना भी था।
डेढ़ महीने तक बंधकर बनाकर की दरिंदगी
आरोप है कि मई-2026 में मिलने के बहाने धोखे से उसे बुलाया। मिलने जाने पर ब्लैकमेल कर दबाव बनाकर उसका किडनैप कर ले गया। और करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर महिला के साथ रेप किया।
20 जून को महिला किसी तरह आरोपी के चुंगल से भाग निकली। तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल में एडमिट पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज कर जांच की। पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम दबिश देकर आरोपी पड़ोसी को धर-दबोचा।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…