Uncategorized

चूरू जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, नए पदाधिकारियों का सम्मान:विधायक अनिल शर्मा बोले- समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलता है संगठन में सम्मान

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चूरू जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके बाद सरदारशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया। इस कार्यकारिणी में उमरदीन सैयद को जिला उपाध्यक्ष, बीरबलनाथ सिद्ध (बीकमसरा) और लूणाराम सैनी (मेलूसर बीकान) को जिला सचिव, तथा प्रशांत चाहर को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला सचिव बीरबलनाथ सिद्ध का विशेष अभिनंदन किया गया। उन्हें माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

विधायक शर्मा ने इस दौरान कहा कि संगठन में निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला सचिव बीरबलनाथ सिद्ध ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा, जिससे आगामी सभी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

ये रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में जसनाथ मंदिर सरदारशहर के मंत्री किशननाथ सिद्ध, हजारीनाथ सिद्ध, हीरनाथ मंडा, महावीर माली, पूनमचंद तिवाड़ी, मनफूल खान फौजी, भंवरनाथ, लिछमणनाथ, हेतराम कीकासर, रजीराम, राजूनाथ कीकासर, भंवरलाल शर्मा, किशननाथ बीकमसरा, सतनसिंह राजपूत, प्रभुराम गोदारा, रामनिवास सारण, जसूराम पांडिया (अड़सीसर) और हड़माननाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

जिले के 50 किसान गुजरात के कृषि विज्ञान केंद्रों व विवि का भ्रमण करेंगे

चूरू कृषि विभाग के उप निदेशक व परियोजना निदेशक आत्मा की ओर से जिले के…

21 hours ago

बुचावास सरकारी स्कूल के शिक्षक के तबादले पर विवाद:ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा, दूसरे पक्ष ने तोड़ा; तनाव बढ़ा

जिले के तारानगर तहसील के बुचावास गांव में गवर्नमेंट उच्च माध्यमिक स्कूल के एक शिक्षक…

21 hours ago

11 पद रिक्त, ग्रामीणों ने नैणासर स्कूल पर ताला लगाया:प्रिंसिपल को हटाने की भी मांग, सीबीईओ ने की समझाइश

सरदारशहर के नैणासर गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों…

21 hours ago

प्रदेश स्तर पर हुए समझौते को नकारा, मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन…

21 hours ago

सरदारशहर में वाल्मीकि महासभा और सफाई कर्मचारी संघ का धरना:बोले-कई सफाईकर्मी नहीं कर रहे मूल काम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

सरदारशहर में वाल्मीकि महासभा और सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के…

21 hours ago

सादुलपुर क्षेत्र के कई गांवों में किसान चिंतित, विभाग से सर्वे कराने व निशुल्क कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग की

सादुलपुर क्षेत्र में मानसून की बेरुखी और तेज गर्मी के बीच अब किसान पर दोहरी…

21 hours ago