Uncategorized

नीलगाय के दमदार तेवर देख भागा लेपर्ड ‘किंग राणा’:बिना लड़े पीछे हटा, झालाना में दोनों का आमना-सामना देख पर्यटक भी दंग रह गए

जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में शनिवार शाम को जंगल की दुनिया का ऐसा दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जिसने सफारी पर आए पर्यटकों को भी हैरान कर दिया। आमतौर पर अपने इलाके में दबदबा रखने वाले ‘किंग ऑफ झालाना’ के नाम से मशहूर नर लेपर्ड ‘राणा’ के सामने इस बार एक ताकतवर मेल ब्लू बुल (नीलगाय) पूरी तरह बेखौफ नजर आया। शिकारी और शिकार के बीच हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम में आखिरकार राणा को ही पीछे हटना पड़ा। दरअसल, यह रोमांचक नजारा झालाना रिजर्व के एक वाटर पॉइंट पर देखने को मिला। जहां राणा वाटर पॉइंट के पास मौजूद था। तभी एक विशालकाय मेल ब्लू बुल वहां पहुंचा। लेपर्ड ‘राणा’ की मौजूदगी के बावजूद उसने न तो घबराहट दिखाई और न ही पीछे हटने की कोशिश की। वह पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ पानी पीता रहा, मानो वहां कोई शिकारी मौजूद ही न हो।

ब्लू बुल के इस बेखौफ रवैये को देखकर ‘राणा’ ने अपना रौब दिखाने की कोशिश की। उसने कई बार घुर्राकर और आक्रामक मुद्रा बनाकर अपने क्षेत्र का दबदबा जताने का प्रयास किया, लेकिन ब्लू बुल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। पानी पीने के बाद उसने अपने लंबे और नुकीले सींग लहराते हुए सीधे राणा की ओर कदम बढ़ा दिए। सामने विशाल शरीर और मजबूत सींगों वाले प्रतिद्वंद्वी को देखकर राणा ने स्थिति का आकलन किया। कुछ पल तक दोनों आमने-सामने रहे, लेकिन हमला करने के बजाय राणा ने धीरे-धीरे पीछे हटना ही बेहतर समझा। जंगल के सबसे चर्चित शिकारी को इस तरह पीछे हटते देख सफारी में मौजूद पर्यटक भी दंग रह गए। सभी की निगाहें इस असाधारण मुकाबले पर टिकी रहीं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वाटर पॉइंट के आसपास मौजूद मोर और टिटहरी भी मानो इस रोमांचक दृश्य के मौन गवाह बने रहे।

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य परिस्थितियों में स्वस्थ और वयस्क मेल ब्लू बुल पर लेपर्ड हमला करने से बचते हैं। नीलगाय का विशाल आकार, वजन और उसके नुकीले सींग लेपर्ड के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे में अनुभवी शिकारी अक्सर अनावश्यक जोखिम लेने के बजाय पीछे हटना ही बेहतर समझते हैं। इस पूरे दुर्लभ घटनाक्रम को वन्यजीव गाइड सीपी सैनी ने अपने कैमरे में कैद किया। उनका यह वीडियो अब वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह दृश्य एक बार फिर साबित करता है कि जंगल में हमेशा शिकारी ही सबसे ताकतवर नहीं होता, बल्कि परिस्थितियां, अनुभव और सही समय ही असली बादशाहत तय करते हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago