चूरू शहर से 26 वर्षीय एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 28 निवासी मोहम्मद उर्फ पप्पू जर्रा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 26 वर्षीय भतीजा शरीफ उर्फ रजब अली 11 जुलाई की शाम करीब पौने 6 बजे अपने ननिहाल रतनगढ़ जाने के लिए घर से निकला था। उसके पास सामान का एक कट्टा भी था।
परिजनों के मुताबिक, शरीफ न तो रतनगढ़ स्थित अपने ननिहाल पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…