सरदारशहर के बड़ा बास पंचायती भवन में रविवार को अल्पसंख्यक सेवा संस्थान के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित रहे। उनके साथ गिरधारीलाल पारीक, मुरलीधर सैनी, इशरराम डूडी, कमल नाई, मुमताज मास्टर और जाकिर खोखर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि मधुसूदन राजपुरोहित ने अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने से न केवल उन्हें राहत मिलती है, बल्कि समाज सेवा का भी सच्चा अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर में क्षेत्र के अनेक लोगों ने नेत्र जांच कराई तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क चश्मे प्राप्त किए।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…