प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए अब आधुनिक खेती बेहद आसान और सस्ती होने जा रही है। किसानों को महंगे कृषि उपकरण खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे ओला-उबर की तर्ज पर घर बैठे एक क्लिक या कॉल पर ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त सेवा शुल्क भी नहीं देना होगा।
इसको लेकर हाल ही में जयपुर के पंत कृषि भवन में कृषि विभाग और टैफे जेफार्म सर्विसेज के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हैं। इस साझेदारी के तहत जेफार्म सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म को राज्य सरकार के राज किसान साथी पोर्टल के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। एमओयू के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने बताया कि हमारा विजन हर ग्राम पंचायत स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का है। महंगे कृषि यंत्र जो छोटे किसान नहीं खरीद सकते, वे उन्हें आसानी से किराए पर मिलेंगे। विभाग सिर्फ सेंटर खोलकर छोड़ेगा नहीं, बल्कि इसकी रेगुलर मॉनिटरिंग और पारदर्शी संचालन भी सुनिश्चित करेगा। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि इस साझेदारी से ट्रैक्टर और उपकरण किराया इकोसिस्टम मजबूत होगा, जिससे राजस्थान के हर कोने तक आधुनिक तकनीक पहुंचेगी।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…