Uncategorized

जयपुर में नकली दूल्हा-दुल्हन की शाही अंदाज में निकली बारात:सैकड़ों बाराती हुए शामिल, मिस राजस्थान ने रैम्पवॉक किया; मेहमानों को परोसा लजीज राजस्थानी व्यंजन

जयपुर में रविवार रात एक ऐसी शाही बारात निकली, जिसने हर किसी को कुछ पल के लिए असमंजस में डाल दिया। बैंड-बाजे की गूंज, सजी-धजी बग्गी, पारंपरिक परिधानों में थिरकते बाराती, आतिशबाजी, शाही स्वागत और भव्य वरमाला… सब कुछ बिल्कुल असली शादी जैसा था। फर्क सिर्फ इतना था कि यह शादी असली नहीं, बल्कि ‘मॉक वेडिंग’ थी, जिसका उद्देश्य राजस्थान की शाही वेडिंग संस्कृति और वेडिंग इंडस्ट्री की भव्यता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना था। यह अनोखा आयोजन इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) के दौरान फेयरमोंट होटल में किया गया, जहां देश-विदेश से आए वेडिंग प्लानर्स, होटल व्यवसायी, इवेंट एक्सपर्ट्स और पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भारतीय शादियों की रॉयल झलक को बेहद करीब से देखा।शाम होते ही शाही बग्गी पर सवार दूल्हे की एंट्री हुई। पारंपरिक बैंड की धुनों पर बाराती पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते होटल की ओर बढ़े। शंकर बैंड की धुनों और बारात और व्हील्स के संगीत पर करीब आधे घंटे तक डांस और जश्न का सिलसिला चलता रहा। बारात इतनी वास्तविक लग रही थी कि देखने वाले कई लोगों को यह असली शादी ही प्रतीत हुई।

होटल फेयरमोंट के मुख्य प्रवेश द्वार पर दुल्हन पक्ष ने बारात का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। बारातियों को फूलों की मालाएं पहनाई गईं, इत्र छिड़का गया और राजस्थानी आतिथ्य की झलक दिखाई गई। इसके बाद सभी मेहमानों को भव्य बैंक्वेट हॉल में ले जाया गया, जहां शादी समारोह की अगली रस्में आयोजित की गईं।विशेष रूप से तैयार किए गए भव्य मंच पर दूल्हा और दुल्हन की अलग-अलग थीम पर रॉयल एंट्री करवाई गई। रोशनी, संगीत और फायरवर्क्स के बीच दोनों ने मंच पर प्रवेश किया। इसके बाद पारंपरिक अंदाज में वरमाला की रस्म निभाई गई। पूरे आयोजन में आधुनिक तकनीक और राजस्थानी शाही परंपराओं का शानदार संगम देखने को मिला। मॉक वेडिंग के बाद ‘वेड-वाह ब्राइडल स्टाइल वॉक’ का आयोजन किया गया। इसमें मिस राजस्थान और मिसेज राजस्थान की मॉडल्स ने ब्राइडल कलेक्शन प्रस्तुत किया। फैशन शो में राजस्थान की पारंपरिक पोशाकों के साथ आधुनिक रॉयल वेडिंग कलेक्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

इस शो का निर्देशन योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने किया, जबकि डिजाइनर मधुर चेतवानी ने विशेष ब्राइडल कलेक्शन प्रस्तुत किया। मॉडल्स का मेकअप जस्सी छाबड़ा की टीम ने किया। शो में देव राठौड़ दूल्हे और मिस ओशन इंडिया हीना ठाकुर दुल्हन की भूमिका में नजर आए।आयोजन में बारातियों की भूमिका इवेंट मैनेजर्स, मॉडल्स, एंकर, कोरियोग्राफर्स और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों ने निभाई। आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों को यह दिखाना था कि राजस्थान में होने वाली शादियां केवल समारोह नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, आतिथ्य और भव्यता का जीवंत अनुभव होती हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

3 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

3 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

3 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

3 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 months ago