सादुलपुर के सिधमुख मोड़ स्थित जाट नगर में रविवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने अपने पति और जेठ पर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है।
ताला तोड़कर संदूक और अलमारी से सामान बाहर निकाला
पुलिस ने बताया- कोरम और उनकी बहन बबीता पिछले लगभग दो माह से जाट नगर में किराए के मकान में रह रही थीं। रविवार रात अज्ञात समय पर मकान का ताला तोड़कर संदूक और अलमारी में रखे सामान को खंगाला गया।
जेवरात और दस्तावेज ले जाने का आरोप
पीड़िताओं ने बताया-चोर सोने की बालाजी की मूर्ति, सोने की नाक की तिली, चांदी का हाथ का कड़ा, एक जोड़ी पायजेब, चार जोड़ी बिछिया, चार अंगूठियां, चांदी का मंगलसूत्र, बच्ची की पायजेब सहित अन्य जेवर चुरा ले गए। इसके अतिरिक्त, जमीन संबंधी दस्तावेज, 10वीं की अंकतालिका और अन्य जरूरी कागजात भी गायब हैं। कोरम ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना के बाद उनके पति ने उनके पीहर में मां मंजू को फोन कर स्वयं चोरी करने की बात स्वीकार की। पीड़िता का यह भी कहना है कि घटना के बाद से उनके पति और जेठ घर से फरार हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…