चूरू-रतनगढ़ रोड पर गांव सेहला के पास एक बाइक सवार भेड़ को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में घायल युवक की पहचान देवीपुरा, रतनगढ़ निवासी 25 वर्षीय नारायण के रूप में हुई है। नारायण ने बताया कि वह अपने भाई को चूरू छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव सेहला के पास अचानक एक भेड़ बाइक के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इस हादसे में नारायण के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायल युवक नारायण का डीबी अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल लेकर आने वाले लोगों ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं, इमरजेंसी स्टाफ ने भी अस्पताल चौकी को घटना की जानकारी भिजवा दी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…