Uncategorized

चूरू में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:करोड़ों के लेनदेन का खुलासा, 5 मोबाइल-1 कार और 60 हजार की नकदी बरामद

चूरू की कोतवाली पुलिस और डीएसटी ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लंबोर बड़ी निवासी अजय सिंह, रूकनसर निवासी सुनील और रामगढ़ निवासी हरीश शामिल हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों को चूरू-तारानगर रोड पर स्थित गोशाला के पास एक कार में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और 60 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर कमाते थे मोटा कमीशन शुरुआती जांच और मोबाइल चैट खंगालने पर पुलिस को करोड़ों रुपए के ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। इसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब सामने आया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विभिन्न लोगों के बैंक खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करते थे। वे एक वेबसाइट के जरिए 9 एयरटेल मर्चेंट अकाउंट संचालित कर साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे और इसके बदले मोटा कमीशन कमाते थे।

कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इन बैंक खातों की जांच में देश के विभिन्न राज्यों में साइबर शिकायतें दर्ज होने की बात भी सामने आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और खाताधारकों की तलाश जारी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago