Uncategorized

सादुलपुर में विजिलेंस टीम ने काटे अवैध कनेक्शन:खंभों से सीधे तार जोड़कर चला रहे थे बिजली, मौके से जब्त किए अवैध तार

सादुलपुर में बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कनेक्शनों का खुलासा किया। यह कार्रवाई शहर के लोर्डर्स स्कूल के नजदीक की गई। जांच के दौरान पाया गया कि कई लोग बिना मीटर और वैध आवेदन के लंबे समय से बिजली चोरी कर रहे थे। कुछ लोगों ने बिजली के खंभों से सीधे तार जोड़ रखे थे।

कार्रवाई से बचने के लिए कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली के तारों को जमीन के नीचे छिपाकर बिछाया हुआ था। विजिलेंस टीम ने ऐसे सभी अवैध तारों को बरामद कर जब्त कर लिया और मौके पर ही अवैध कनेक्शन काट दिए। इस अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। बिजली चोरी के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

नीमकाथाना में देर रात बारिश, कई इलाकों में जलभराव:शाहपुरा रोड पर पानी भरा, आज बारिश का येलो अलर्ट जारी

नीमकाथाना शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से झमाझम बारिश हुई। इस…

7 hours ago

चूरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश:बाल विकास अधिकारी से लगाई गुहार, कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

चूरू में ग्रामीण और शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने सोमवार दोपहर बाल विकास अधिकारी…

7 hours ago

रोहित शर्मा के शतक के बावजूद हारा भारत:तीसरे वनडे में इंग्लैंड 27 रन से जीता, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज…

7 hours ago