सादुलपुर
क्षेत्र में मानसून की बेरुखी और तेज गर्मी के बीच अब किसान पर दोहरी मार पड़ रही है। मूंग की फसल पर अब गोजा लट का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। उपखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में यह कीट मूंग के पौधों को जड़ों से ही चट कर रहा है, जिससे लहलहाती फसलें सूखने लगी हैं। तहसील के गांव धोलिया, ददरेवा, सेऊवा, मानपुरा, चिमनपुरा सहित कई अन्य गांवों में गोजा लट का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिल रहा है।
किसानों के अनुसार बुवाई के बाद बीज, जुताई और अन्य कृषि कार्यों पर प्रति हैक्टेयर हजारों रुपए खर्च हो चुके हैं। कम बारिश के कारण कई खेतों में दोबारा बुवाई करनी पड़ी, जिससे लागत दोगुनी हो गई। धोलिया गांव के किसान रामप्रसाद साहू, श्रीचंद साहू, रामस्वरूप फगेड़िया, दीपचंद, चंदगीराम, हवासिंह, राजकुमार व जयप्रकाश आदि ने बताया कि फसल खराब होने से बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। प्रभावित किसानों ने राज्य सरकार और कृषि विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, सरकारी सहायता दी जाए। गोजा लट की रोकथाम के लिए किसानों को निशुल्क कीटनाशक दवा दी जाए। कृषि अधिकारी विजय पुरी ने बताया कि पहले गोजा लट का प्रकोप मुख्य रूप से मूंगफली की फसल में ही देखा जाता था, लेकिन अब यह मूंग की फसल को भी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। यह कीट पौधों की जड़ों को काट देता है, जिससे पौधे सूख जाते हैं। किसान बारिश के तुरंत बाद, जब यह कीट उड़ने की अवस्था में हो, तभी खेतों में सामूहिक रूप से कीटनाशकों का छिड़काव करें। एक बार इसका लार्वा जमीन के अंदर चला गया, तो दवाओं का असर बेहद कम हो जाता है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…