चूरू
कृषि विभाग के उप निदेशक व परियोजना निदेशक आत्मा की ओर से जिले के 50 किसानों को अंतर राज्य भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। यह दल सात दिन में गुजरात के विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों व विश्वविद्यालयों का भ्रमण कर कृषि की नई तकनीक, खेती के नवाचारों सहित अन्य जानकारी लेगा। कृषि विभाग के सामने से रविवार को विधायक हरलाल सहारण ने दल के वाहन को रवाना किया।
भ्रमण प्रभारी उप निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. राजकुमार कुल्हरि ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित खाद व उर्वरक उपयोग, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां तथा भूमि की दीर्घकालिक उर्वरता बनाए रखने संबंधी गहन ज्ञान प्राप्त होगा। संयुक्त निदेशक कृषि दीपक कपिला ने कहा कि भ्रमण से प्राप्त तकनीकी ज्ञान का जिले में व्यापक प्रचार किया जाए। इस दौरान सहायक प्रभारी कर्मवीर गोदारा, सहायक कृषि अधिकारी दूधवाखारा, अभय कुमार जैन, रामस्वरूप मोटसरा, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…