Uncategorized

बुचावास सरकारी स्कूल के शिक्षक के तबादले पर विवाद:ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा, दूसरे पक्ष ने तोड़ा; तनाव बढ़ा

जिले के तारानगर तहसील के बुचावास गांव में गवर्नमेंट उच्च माध्यमिक स्कूल के एक शिक्षक के तबादले को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को ग्रामीणों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

सुबह शिक्षक जयनारायण सहारण के तबादले से नाराज कुछ ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ ही देर बाद गांव का दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा और उन्होंने ताला तोड़ दिया।

ताला तोड़ने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में ताला लगाने वाले वे लोग हैं, जिनके बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश और निजी स्वार्थ के चलते गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस घटना और तीखी बयानबाजी के बाद स्कूल परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और नोक-झोंक हुई। सूचना मिलने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अध्यापक जयनारायण सहारण के दूसरी जगह स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने पहले भी प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर 19 जुलाई तक स्थानांतरण रद्द करने का समय दिया था। समय सीमा बीतने के बाद भी स्थानांतरण रद्द नहीं होने पर सोमवार को यह घटना हुई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago