Uncategorized

11 पद रिक्त, ग्रामीणों ने नैणासर स्कूल पर ताला लगाया:प्रिंसिपल को हटाने की भी मांग, सीबीईओ ने की समझाइश

सरदारशहर के नैणासर गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने ताला जड़ दिया। वे शिक्षकों के रिक्त पद भरने और प्रिंसिपल को हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रिंसिपल का व्यवहार सही नहीं-ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की प्रिंसिपल का व्यवहार स्टाफ के प्रति अनुचित है, जिससे शिक्षकों के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। उनका कहना है कि इस कारण कई शिक्षकों ने अपना तबादला करवा लिया, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया और शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। ग्रामीण लालचंद रूड़ी ने बताया कि इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक लगभग 170 विद्यार्थी पढ़ते हैं। कुल 23 स्वीकृत पदों में से केवल 12 पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 11 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों में शिक्षकों के साथ-साथ बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सीबीईओ ने की समझाइश

धरने की सूचना मिलने पर सरदारशहर सीबीईओ सुभाष सोनगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago