Uncategorized

कैंपर और पुलिस वाहन की भिड़ंत, 3 घायल:सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी देख भाग रहे थे, यू टर्न लेते समय हुई टक्कर

सुजानगढ़ के मेगा हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नाकाबंदी को देखकर भागने के लिए यू टर्न ले रही एक कैंपर ने पुलिस वाहन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंपर पलट गई, वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सदर थाने की एसआई गीता रानी और चालक कॉन्स्टेबल देवाराम को मामूली चोटें आईं, जबकि कैंपर में सवार तीन युवक घायल हो गए।

कैंपर में सवार कमलेश (26) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मुंडवाड़ा, अशोक मीणा (24) पुत्र राजू मीणा निवासी सांगरवा (रानोली) और रमन (23) पुत्र जुगल किशोर बलाई निवासी चंदपुरा घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

कैंपर ड्राइवर राकेश पुत्र बाबूलाल बावरी निवासी कटराथल (सीकर) को कोई चोट नहीं आई। कैंपर सवार युवकों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने राकेश को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा, कोतवाली सीआई मुकेश सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। दोनों वाहनों को क्रेन के जरिए सदर थाना लाया गया। पुलिस कैंपर सवार युवकों से जुड़े मामले की जांच में जुट गई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago