Uncategorized

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर एंट्री फीस का विरोध, ठेकेदार और निजी बस संचालकों के बीच हुआ विवाद

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर निजी बसों के अनाधिकृत प्रवेश को लेकर लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए नगर परिषद की ओर लागू की गई एंट्री फीस की व्यवस्था के चलते को विवाद की स्थिति बन गई। इसके चलते ठेकेदार व निजी बस संचालकों के बीच विवाद भी हो गया, जो बाद में पुलिस थाने तक पहुंच गया।

नगरपरिषद की ओर से एंट्री फीस का ठेके दिए जाने के बाद बुधवार को ठेकेदार ने बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर बेरिकेड लगा दिए तथा निजी बसों को बिना एंट्री फीस के प्रवेश देने से रोक दिया। इससे मुख्य मार्ग पर काफी वाहनों का लंबा जाम लग गया तथा यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। निजी बस संचालकों ने एंट्री फीस का विरोध जताते हुए ठेकेदार से प्रवेश द्वार से बैरिकेड हटाने की मांग की। मगर ठेकेदार ने बैरिकेड नहीं हटाए। इसके चलते ठेकेदार व बस संचालकों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोक-झोंक चलती रही, जिसके कारण बसों का संचालन भी बंद रहने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी तथा मामला शांत करवाने का प्रयास किया। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूरी जानकारी ली गई तथा कानूनी प्रक्रिया से समाधान की बात कही गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago