Categories: Uncategorized

राजगढ़ आएगी जवान की पार्थिव देह:कल 9 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी, ग्रामीणों ने शहीद का दर्जा देने की मांग की

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में तैनात चूरू के जवान की पार्थिव देह आज शाम तक राजगढ़ पहुंचेंगी। 29 जुलाई को अरूणाचल प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ काम करते समय जगवीर रेपसवाल के ऊपर पत्थर गिर गया। शनिवार को शहीद स्मारक से पैतृक गांव लंबोर खेड़ी तक 9 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव देह को शहीद स्मारक पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

जगवीर रेपसवाल 1 जनवरी 2010 में बीआरओ में भर्ती हुए थे। वह लगभग तीन महीने पहले ही अवकाश पर अपने घर आए थे और उसके बाद ड्यूटी पर लौटे थे। जगवीर अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी, 13 साल का बेटा और 11 साल की बेटी छोड़ गए हैं। उनके पिता जय सिंह रेपसवाल का निधन वर्ष 1998 में हो गया था। मां कमला देवी और छोटे भाई सुखबीर रेपसवाल हैं।

शहीद का दर्जा देने की मांग

जगवीर के निधन की खबर मिलते ही पूरे राजगढ़ क्षेत्र में गमगीन माहौल है। गांव के रविन्द्र फगेड़िया ने कहा- जगवीर को सरकार और प्रशासन की तरफ से उचित सम्मान और शहीद का दर्जा नहीं मिला, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

GREF जवान को नहीं दिया जाता शहीद का दर्जा

भूतपूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह ने बताया- जवान ग्रीफ का सैनिक है। फौज की बाकी सुविधा है, लेकिन शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता। सैनिक कल्याण कार्यालय में अभी तक कोई लेटर नहीं आया है। पार्थिव देह के साथ जो डॉक्यूमेंट आएंगे, उसके बाद ही आगे कुछ बता सकेंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago