राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू होगी। चूरू जिले में इसके लिए 41 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 हजार 789 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चूरू में 29 और रतनगढ़ में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस का पेपर आयोजित किया जाएगा।
जिला समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तो उन्हें वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा कोई अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा, जिसमें स्पष्ट रंगीन फोटो लगी हो। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को अपने प्रवेश-पत्र पर एक नया रंगीन फोटो भी लगाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रतनगढ़ के उपखंड अधिकारी (SDM) को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है। जिले के कुल 41 केंद्रों में से 17 सरकारी स्कूल-कॉलेजों में हैं, जबकि 24 निजी स्कूल-कॉलेजों में बनाए गए हैं।
नोखा में तेरापंथ युवक परिषद की नवगठित कार्यकारिणी (2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को…
चूरू राजकीय डीबी अस्पताल में सफाई अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कांग्रेस…
पिंकसिटी में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' (Mismatched) के चौथे और अंतिम सीजन की शूटिंग…
सीकर से हथिनी कुंड बैराज के पवित्र यमुना जल के साथ निकाली जा रही 'यमुना…
पुलिस विभाग में हुए तबादलों के बाद सरदारशहर, भानीपुरा और भालेरी पुलिस थानों को नए…
जयपुर में करंट लगने से शनिवार रात एक युवक की मौत हो गई। वह एक…