बिकानेर

वेटरनरी यूनिवर्सिटी कैंपस में युवक ने किया सुसाइड:दीवार पर लगे एंगल से लटका मिला, अब तक शिनाख्त नहीं

बीकानेर के वेटरनरी यूनिवर्सिटी की दीवार पर लगे एंगल से लटका युवक का शव मिला। यूनिवर्सिटी के अंदर की ओर इस युवक ने कब और कैसे सुसाइड कर ली, इसका पता लगाया जा रहा है। बीछवाल पुलिस ने फिलहाल शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां शिनाख्त होने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

फंदे पर लटका, पैर जमीन पर

बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया- सुबह 10 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी कि वेटरनरी यूनिवर्सिटी की दीवार पर लगे एंगल से युवक ने फंदा लगा लिया है। 8 फीट ऊंची इस दीवार पर लोहे के एंगल लगे हुए हैं। युवक कपड़े का फंदा बनाकर इस एंगल से लटक गया। उसके पैर जमीन पर हैं। ऐसे में पता किया जा रहा है कि उसने सुसाइड की है या फिर किसी ने हत्या की है। बीछवाल पुलिस ने मामला मर्ग दर्ज की है।

सुबह पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई कागजात उसमें नहीं मिला। कुछ सामान मिला लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। अब उसका फोटो अन्य पुलिस स्टेशन पर भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि कहीं से कोई गुमशुदगी तो नहीं है। दो दिन तक परिजनों का इंतजार करने के बाद पुलिस ही इसका अंतिम संस्कार भी करवा सकती है। पुलिस को आशंका है कि मरने वाला युवक खानाबदोश है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago