जैसलमेर

20 लाख के आश्वासन पर उठाया पति-पत्नी का शव:बिजली विभाग और किसान देगा मुआवजा, करंट से हुई थी पाक विस्थापित दंपती की मौत

जैसलमेर के देवीकोट इलाके में खेत पर करंट से हुई पाक विस्थापित दंपती की मौत के बाद बिजली विभाग और खेत मालिक (ठेकेदार) द्वारा करीब 20 लाख रुपए के मुआवजे के आश्वासन के बाद परिजन मृतक दंपती फोटाराम ओड (35) और दाधली देवी (32) के शव लेने को राजी हुए। इस दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी के निजी सचिव, बिजली घर के अधिकारी, सांगड़ थानाधिकारी व मृतकों के परिजन-रिश्तेदार व पार्षद नरसिंग ओड मौजूद रहे। इस दौरान खेत मालिक (ठेकेदार) की तरफ से दो लाख रुपए मुआवजे के तौर पर पहले दिए गए। परिजन शवों के पोस्टमॉर्टम करवा मॉर्च्युरी से शव लेकर अंतिम संस्कार को निकले।

गौरतलब है कि, शुक्रवार को देवीकोट इलाके के सांगाणा गांव में एक खेती का काम करने के दौरान ट्रैक्टर पर बिजली का पोल गिर गया था। करंट से फोटाराम और उसको बचाने आई उसकी पत्नी दाधली देवी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक दंपती के परिजनों और रिश्तेदारों ने खेत मालिक और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शवों को मॉर्च्युरी से उठाने से इनकार कर दिया था। शनिवार को समझाने और मुआवजे पर सहमति बनने के बाद शवों को उठाया गया।

करीब 20 लाख रुपए मुआवजे का आश्वासन

मिली जानकारी के अनुसार पाक विस्थापित दंपती की मौत के मामले में बिजलीघर के अधिकारियों ने करीब 10 लाख के मुआवजे का आश्वासन दिया, वहीं खेत मालिक ने 4 लाख रुपए, इसके साथ ही निजी कंपनियों से मदद के तौर पर करीब 6 लाख रुपए दिलवाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान खेत मालिक की तरफ से 2 लाख रुपए पीड़ित परिजनों को दिए गए। अन्य रकम भी बहुत जल्द पीड़ित परिजनों को दिलवाने का आश्वासन दिया गया।

बिजली विभाग करेगा जांच

मौके पर आए एक्सईएन जेआर गर्ग ने बताया कि बिजली विभाग को हादसा जानकारी में आया। उसके बाद हमारी टीम भी मौके पर जाकर आई। बिजली विभाग इस हादसे कि जांच करवाएगा। इसके लिए एक टीम बनाई जाएगी और हादसे की सम्पूर्ण जांच की जाएगी।

17 महीने पहले ही पाकिस्तान से आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती पाक विस्थापित है और 17 महीने पहले ही भारत आए थे। मृतक दंपती के 5 छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा 13 साल का लड़का फिलहाल पाकिस्तान में ही है। उसे भारत का वीजा नहीं मिला है। अन्य चार बच्चे इनके साथ ही रहते हैं। मृतका दाधली के भाई रायचंद ने हादसे के लिए बिजली विभाग और खेत मालिक (ठेकेदार) को जिम्मेदार ठहराया।

रायचंद ने बताया कि बिजली का पोल केवल रेत में दो फीट ही अंदर लगा हुआ था। ना तो उसका कोई फाउंडेशन बनाया हुआ था और ना ही कोई पत्थर आदि से उसको पक्का किया हुआ था। ट्रैक्टर चलाते समय जैसे ही खेत की मिट्टी को बुवाई के समय तवी की जा रही थी उसी दौरान मिट्टी में धंसा बिजली का पोल ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। इसके साथ ही खेत मालिक की भी लापरवाही है कि उसे मजदूरों को ट्रैक्टर नहीं देना चाहिए था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago